Ticker

6/recent/ticker-posts

[ MP-GK*]नरसिंहपुर जिला - मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान


नरसिंहपुर जिला - मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान 





मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान ,नरसिंहपुर जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य,MP GK MPPSC,


मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान की इस श्रंखला में जिलों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों में यहां पर  नरसिंहपुर जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए हैं, जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MP police exam ,MP teacher eligibility test, MPPSC , peb exam ,patwari exam ,SSC, banking exam, railway exam etc. की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है






Narsinghpur district important fact in Hindi



📚नरसिंहपुर जिले को हिंदी भाषा क्षेत्र में पहला पूर्ण साक्षर जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ है।


📚नरसिंहपुर में एक प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर है, इस मंदिर का निर्माण जाट सरदार ने 18 वीं शताब्दी में करवाया था।


📚 नरसिंह मंदिर में विष्णु भगवान के अवतार नरसिंह जी की मूर्ति स्थापित है।


📚 नरसिंह मंदिर के नाम पर ही इस जिले का नाम नरसिंहपुर रखा गया।


📚 नरसिंहपुर जिला मध्य प्रदेश का मध्य भाग है।


📚रसिंहपुर जिले में  मध्य प्रदेश राज्य का एक मात्र हॉकी हॉस्टल निर्मित है,


📚गन्ना अनुसंधान केंद्र नरसिंहपुर जिले के गुहानी में स्थापित किया जा रहा है।


📚 (अरहर) तुवर दाल उत्पादन में नरसिंहपुर जिले का प्रथम स्थान है।


📚नरसिंहपुर- बरहाटा महाभारत कालीन विराटनगर माना जाता है।


📚नरसिंहपुर बाछी मैं महाभारत कालीन कीचक की विशाल मूर्ति है।


📚 नरसिंहपुर बल्धारी राजा बलि की जन्मस्थली है।


📚 नरसिंहपुर बल्धारी में पांडवो ने सतधारा निकाली थी।


📚 बरमान का मेला~गाडरवारा नरसिंहपुर ज़िले में लगता है,


📚 अल्लाहऊदल के पिता जसराज एवं चाचा बछराज बौहानी नरसिंहपुर के राजा थे।


📚नरसिंहपुर जिले के जोटेश्वर में आदि शंकराचार्य ने धूनी रमाई थी।



📚 नरसिंहपुर में जोटेश्वर आश्रम स्थित है,जोटेेश्वर आश्रम परमहंसी गंगा आश्रम के नाम से भी जाना जाता है।



📚जोटेश्वर आश्रम संत जगत गुरु शंकराचार्य जोटेश एवं द्वारकाधीश पीठाधीश्वर सरस्वती महाराज से संबंधित है।



📚नरसिंहपुर में किशोर जेल [किशोर बंदी ग्रह ] स्थित है।



📚 नरसिंहपुर में ब्राह्मणघाट स्थित है,यह घाट नर्मदा नदी के मणिसागर पर स्थित है, यह घाट सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।



📚 ब्राह्मण घाट की वराह मूर्ति, हाथी दरवाजा, रानी दुर्गावती मंदिर अत्यधिक आकर्षित और प्रसिद्ध है।



📚नरसिंहपुर जिले  का चौरागढ़ प्रसिद्ध किला है, यह किला गोंड राजा द्वारा निर्मित करवाया गया था।



📚नरसिंहपुर दमारू घाटी पवित्र स्थल है, यह स्थल इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां दो शिवलिंग है,जिसमें बड़े शिवलिंग के अंदर छोटा शिवलिंग बना हुआ है।