Ticker

6/recent/ticker-posts

[MP GK*]मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा/ छोटा/ऊँचा/कम/अधिक,वाले जिले /संभाग/स्थान

मध्य प्रदेश का सर्वाधिक/न्यूनतम/सबसे बड़ा/ छोटा/ऊँचा/कम अधिक,वाले जिले संभाग,स्थान आदि  से सम्बंधित प्रश्नोत्तर/ तथ्य 

मध्य प्रदेश का सर्वाधिक/न्यूनतम/सबसे बड़ा/ छोटा/ऊँचा/कम अधिक,वाले जिले संभाग,स्थान आदि  से सम्बंधित प्रश्नोत्तर/ तथ्य


⭕मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पूर्वी जिला सिंगरौली है।

⭕मध्य प्रदेश का सर्वाधिक दक्षिणी जिला बुरहानपुर है।

⭕सबसे लंबी नदी नर्मदा (1312 किलोमीटर) है।

⭕प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान शिवपुरी है।

⭕मध्यप्रदेश में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र भिण्ड हैं।

⭕मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कान्हा- किसली हैं।

⭕कपास का सर्वाधिक क्षेत्रफल खरगोन जिले में है।

⭕राज्य में उज्जैन सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक जिला है।

⭕प्रदेश का सर्वाधिक सघन आबादी वाला संभाग भोपाल हैं।

⭕प्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान फासिल (डिण्डोरी) है।

⭕सबसे बड़ी मस्जिद ताजुल मस्जिद भोपाल में है।

⭕पुरुष साक्षरता में प्रथम स्थान इंदौर/ जबलपुर 86.3% और निम्न स्थान पर अलीराजपुर 42% हैं।

⭕महिला साक्षरता भोपाल में (74.9%)से पहले स्थान पर है और इस दृष्टि से निम्न स्थान पर अलीराजपुर 30.3% है।

⭕इंदौर सर्वाधिक सिनेमाघर वाला शहर है।

⭕डिण्डोरी सबसे कम सिंचाई वाला जिला है।

⭕राज्य में विदिशा सबसे बड़ा चना उत्पादक जिला है।

⭕भील सबसे बड़ी जनजाति हैं।

⭕मध्यप्रदेश में सर्वाधिक पाया जाने वाला वन्य पशु चीतल हैं।

⭕सर्वाधिक वन वृक्ष सागौन है।

⭕अलीराजपुर सबसे कम पुरुष एवं महिला साक्षरता वाला जिला है।

⭕शाजापुर सबसे छोटा वन वृत्त है।

⭕खण्डवा सबसे बड़ा वन वृत्त हैं।

⭕मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा नगर इंदौर हैं।

⭕मध्यप्रदेश में सर्वाधिक लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति श्री शिवराज सिंह चौहान है।

⭕मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान  पंचमढ़ी है।

⭕मध्य प्रदेश का सबसे गर्म स्थान गंजबासौदा है।

⭕NH-339B राजमार्ग मध्य प्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग है।

⭕मध्य प्रदेश का सबसे लंबा पुल सिंधु नदी पुल (2500)मीटर है।

⭕मध्य प्रदेश से गुजरने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-3 है।

⭕मध्य प्रदेश का सबसे नीचा स्थान नर्मदा सोन घाटी है।

⭕मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा स्थान धूपगढ़ पहाड़ी (1350 मीटर पंचमढ़ी) है।

⭕मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सर्वाधिक दूरी पर स्थित जिला सिंगरौली (780 किलोमीटर) है।

⭕इंदिरा सागर जलाशय देश का सबसे बड़ा मानव निर्मित जलाशय है।

⭕एशिया का सबसे बड़ा पनीर निर्माण संयंत्र मध्यप्रदेश के खजुराहो में स्थापित किया गया है।

⭕मध्य प्रदेश का सर्वाधिक पश्चिमी जिला अलीराजपुर है।

⭕मध्य प्रदेश का सर्वाधिक उत्तरी जिला मुरैना है।

⭕प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन इटारसी हैं।

⭕सिंगरौली में सबसे मोटी कोयला परत है।

⭕मालवा का पठार सबसे बड़ा भौतिक विभाग है।

⭕प्रदेश का सबसे बड़ा कोयला भण्डार सोहागपुर क्षेत्र में है।

⭕मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गणपति प्रतिमा इंदौर में है जो बड़ा गणपति के नाम से प्रसिद्ध है।

⭕प्रदेश का सबसे बड़ा शिवलिंग भोजपुर मंदिर का है।

⭕प्रदेश का सर्वाधिक गेहूं उत्पादक क्षेत्र मालवा है।

⭕दैनिक भास्कर सर्वाधिक प्रसार वाला समाचार पत्र है।

⭕मध्य प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला संभाग इंदौर है जबकि न्यूनतम जनसंख्या वाला संभाग शहडोल है।

⭕क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा हैं।

⭕क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला निवाड़ी है।

⭕क्षेत्रफल में सबसे बड़ा संभाग जबलपुर है।

⭕क्षेत्रफल में सबसे छोटा संभाग शहडोल है।

⭕जनसंख्या की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा जिला इंदौर है।

⭕सबसे कम जनसंख्या वृद्धि करने वाला जिला अनूपपुर है।

⭕जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी तहसील इंदौर हैं।

⭕सबसे कम नगरी जनसंख्या वाला जिला डिण्डोरी है।

⭕चंबल संभाग प्रदेश का सबसे कम लिंगानुपात वाला संभाग है।

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा/ छोटा/ऊँचा/कम अधिक,सर्वाधिक/न्यूनतम/वाले जिले संभाग,स्थान आदि  से सम्बंधित प्रश्नोत्तर/ तथ्य -