Ticker

6/recent/ticker-posts

[MP GK*] Dindori District MP GK in Hindi - डिंडोरी जिला - मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान

डिंडोरी जिला - मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान 

Dindori District MP GK in Hindi





Dindori District MP GK in Hindi - डिंडोरी जिला - मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान




मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान की इस श्रंखला में जिलों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों में यहां पर  डिंडोरी जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए हैं, जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MP police exam ,MP teacher eligibility test, MPPSC , peb exam ,patwari exam ,SSC, banking exam, railway exam etc. की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है



Dindori district important fact in Hindi


                                                     for reading in English-click here-



डिंडोरी जिला लिंगानुपात के दृष्टिकोण से मध्य प्रदेश के अग्रणी जिलों में( राज्य में चौथा स्थान) सम्मिलित है डिंडोरी जिले का लिंगानुपात 1000 : 1002 है।


डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाला स्थान देवनाला एक प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र है जिससे योग केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।


मध्य प्रदेश का सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला डिंडोरी जिला है।


डिंडोरी जिले में मुख्यतः बैगा और गोंड जनजाति निवास करती है।


कारोपानी हिरण पार्क मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में स्थित है।


इस  जिले में लाल पीली मिश्रित मिट्टी पाई जाती है ।


डिंडोरी जिला आदि संस्कृति का केंद्र है ,डिंडोरी जिला नर्मदा नदी के तट पर बसा हुआ है


डिंडोरी मध्य प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व 94/वर्ग किलोमीटर वाला जिला है।


डिंडोरी -दुधवा में राष्ट्रीय जीवाश्म पार्क स्थित है।


डिंडोरी जिले में सबसे न्यूनतम सिंचित क्षेत्र (0.8%) है।


डिंडोरी जिले में स्थित जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है।


31 मई 1998 को डिंडोरी जिले को मंडला जिले से अलग कर डिंडोरी जिले का गठन किया गया।


मैकाल पर्वत पर डिंडोरी जिला स्थित हैं।


डिंडोरी शाहपुर कोयला खदान के लिए प्रसिद्ध है।


डिंडोरी में कलचुरी काली प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।


सम्पूर्ण मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान 2021 -pdf  download click here